CG Board Notes
Home> Class-10> गणित >Page 1
1. सही विकल्प चुनकर लिखिए : बहुपद 4x^2 + 4√3x+3 के शून्यकों का योगफल है - (अ) √3 (ब) -√3 (स) 3/4 (द) √3/4 2. बहुपद
2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए : 1. भाज्य = .......... × भागफल + शेषफल 2. द्विघातीय बहुपद के अधिकतम ......... शून्यक होते हैं।
3. सत्य/असत्य लिखिए : 1. जब शेषफल शून्य हो तब भाजक, भाज्य का एक गुणनखण्ड होता है। 2. भाज्य = भाजक × शेषफल + भागफल 3. शेषफल की घात भाज्य से कम किन्तु भागफल से अधिक होती है।
4. जाँच कीजिए कि क्या g(x), P(x) का एक गुणनखण्ड है या नहीं? यदि g(x)= x + 4, P(x) = x2 + 2x - 1
5. यदि भाजक = 3x + 1, भागफल = 2x - 1, शेषफल = 4 हो तब भाज्य ज्ञात कीजिए।
6. यदि (x-1). बहुपद P(x) = x2 + x + k का एक गुणनखण्ड है, तब K का मान ज्ञात कीजिए।
7. सिद्ध कीजिए कि (2x2 + 4y2 + 3y + 1) को (y+1) से भाग करने पर शेषफल शून्य है। (शेषफल प्रमेय विधि से)
8. द्विघातीय बहुपद x2 – 8x + 15 का गुणन खण्ड ज्ञात कीजिए।
9. बहुफ्ट x2 – x + 1 को x+1 से भाग देकर भागफल एवं शेषफल ज्ञात कीजिए।
10. जब किसी बहुपद f(x) को x2 - 9 से भाग दिया जाता है तब शेषफल 3x + 2 है लेकिन जब इसी बहुपद को (x - 3) से भाग दिया जाता है, तब शेषफल क्या होगा ?