CG Board Notes
Home> Class-10> गणित >Page 8
71. 75 सेमी. लंबे एक रेखाखंड को 3:5:7 के अनुपात में तीन भाग करने पर प्रत्येक भाग की लंबाई कितनी होगी?
72. 6 और 54 का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
73. यदि 14:35::16:x हो तो X का मान ज्ञात कीजिए।
74. यदि 29 पुस्तकों का मूल्य 783 रु. हो तो 2214 रु. में कितनी पुस्तकें मिलेगी।
75. यदि a और b का मध्यानुपाती b हो तो सिद्ध कीजिए कि (a^2+ b^2)/ab= (a+c)/b
76. संख्याए 10, 18, 22, 38 में से प्रत्येक संख्या में क्या जोडा जाए कि ये संख्याए समानुपाती हो जाए?
77. किसी काम को पूरा करने में 15 व्यक्तियों को 16 दिन लगते है। कितने व्यक्ति उस काम के चौथाई भाग को 15 दिन में पूरा कर सकते है?
78. यदि 11 मकड़ियाँ 11 दिनों में 11 जाले बनाती है तो बताइए 1 मकड़ी 1 जाल बनाने में कितने दिन लेगी।
79. यदि a:b::c:d हो तो सिद्ध कीजिए कि- (a^2- c^2)/(b^2- d^2) = ac/bd
80. दो नल A और B एक टंकी को क्रमशः 30 और 40 मिनट में भर सकते हैं। तीसरा नल C उस टंकी को 60 मिनट में खाली कर सकता है। यदि तीनों नल एक साथ खोल दिए जाएं तो टंकी को भरने में कितना समय लगेगा।