CG Board Notes
Home> Class-10> गणित >Page 13
121. एक मीनार के आधार से एक सरल रेखा में a और b दूरी पर स्थित दो बिंदुओं से मीनार के शिखर का उन्नयन कोण पूरक कोण है। तो सिद्ध कीजिए कि मीनार की ऊँचाई √ab होगी।
122. एक मंदिर का शिखर तथा उस पर लगा झण्डा भूमि के किसी बिंदु पर क्रमशः 30° और 60° का कोण अंतरित करते है यदि मंदिर की ऊँचाई 10 मीटर हो तो झण्डे की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
123. तेज हवा से टूटे एक पेड़ का सिरा झुक कर पेड़ के पाद से 6 मीटर की दूरी पर जमीन को छूता है। यह हिस्सा जमीन से 60° का कोण बनाता है। पेड़ की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
124. सही विकल्प का चयन कीजिए : दो समरूप त्रिभुज के क्षेत्रफलों का अनुपात 25:49 है तो उनकी संगत भुजाओं का अनुपात है: अ. 5:7
125. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए : 1. सभी सर्वांगसम बहुभुज ______ होते हैं। 2. वृत्त का व्यास = _____ X वृत्त की त्रिज्या। 3. वृत्त के
126. सत्य/असत्य लिखिए- 1. दो समरूप आकृतियों के माप में विशेष अनुपात होता है जिसे स्केल गुणक कहते हैं। 2. तीन असमरेख बिंदुओं
127. सिद्ध कीजिए समकोण त्रिभुज में कर्ण का वर्ग शेष दो भुजाओं के वर्गों के योग के बराबर होता है।
128. सिद्ध कीजिए वृत्त के केंद्र से जीवा पर डाला गया लंब जीवा को समद्विभाजित करता है।
129. एक वृत्त की त्रिज्या 5 सेंटीमीटर है तो वृत्त के केंद्र से 3 सेंटीमीटर की दूरी पर स्थित जीवा की लंबाई ज्ञात कीजिए।
130. सिद्ध कीजिए चक्रीय वतुर्भुज के सम्मुख कोणों का योग 180° होता है।