CG Board Notes
Home> Class-10> गणित >Page 16
151. सत्य/असत्य लिखिए : 1. घनाभ की सभी फलके वर्गाकार होती है। 2. आयताकार कागज का क्षेत्रफल बेलन का वक्र पृष्ठ होता है। 3.
152. एक बेलन के आधार की त्रिज्या 14 सेंटीमीटर ऊंचाई 10 सेंटीमीटर है बेलन के वक्रपृष्ठ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
153. दो समान ऊंचाई वाले लंबवृत्तीय बेलनों के आधार की त्रिज्या 2:5 के अनुपात में है, तो इनके आयतनों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
154. एक शंकु के आधार की त्रिज्या 7 सेंटीमीटर और ऊंचाई 15 सेंटीमीटर है। शंकु का आयतन ज्ञात कीजिए।
155. एक शंकु का वक्रपृष्ठ 35π वर्ग सेंटीमीटर है। यदि इसके आधार का व्यास 14 सेंटीमीटर हो तो इसकी तिर्यक ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
156. एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 154 वर्ग सेंटीमीटर है। गोले का व्यास ज्ञात कीजिए
157. एक गोले का व्यास 28 सेंटीमीटर है। गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
158. उस बड़े से बड़े खंभे की लंबाई ज्ञात कीजिए, जो 10 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा और 5 मीटर ऊंचे कमरे में रखा जा सकता है।
159. एक बेलन के आधार की त्रिज्या 14 सेंटीमीटर और ऊंचाई 10 सेंटीमीटर है। बेलन का वक्रपृष्ठ तथा संपूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
160. एक बेलन के वक्र पृष्ठ का क्षेत्रफल 3696 वर्ग सेंटीमीटर है। यदि बेलन के आधार की त्रिज्या 14 सेंटीमीटर है तो बेलन की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।