Top
Home>
Class-10>
गणित >
Page 17
161. एक बेलन का आयतन और ऊंचाई क्रमशः 3080 घन सेंटीमीटर और 20 सेंटीमीटर है, तब बेलन का वक्र पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
162. एक लंब वृत्तीय बेलन के आधार की परिधि 44 सेंटीमीटर है, यदि बेलन की ऊंचाई 10 सेंटीमीटर है। तो बेलन का वक्र पृष्ठ क्षेत्रफल और आयतन ज्ञात कीजिए।
163. शंकु के आकार के तंबू में 65π वर्ग मीटर कपड़ा लगा है। तंबू की तिर्यक ऊंचाई 13 मीटर है। तो उसकी ऊंचाई तथा त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
164. एक शंकु आकार तंबू की ऊंचाई 5 मीटर तथा आधार की त्रिज्या 12 मीटर हो तो उसकी तिर्यक ऊंचाई तथा तंबू को बनाने में लगने वाले तिरपाल (कैनवास) का लागत मूल्य ज्ञात कीजिए। यदि उसका मूल्य ₹70 प्रति वर्ग मीटर हो।
165. यदि एक शंकु के आधार का व्यास 14 सेंटीमीटर तथा ऊंचाई 24 सेंटीमीटर है, तो शंकु का संपूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल तथा आयतन ज्ञात कीजिए।
166. यदि गोले का व्यास 12 सेंटीमीटर है, तो गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन ज्ञात कीजिए।
167. लोहे की तीन गोलियों को जिनकी त्रिज्याएँ 6 सेंटीमीटर, 8 सेंटीमीटर और 10 सेंटीमीटर है, को पिघलाकर एक बड़ा ठोस गोला बनाया जाता है। बनाए गए नए गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
168. 2 सेंटीमीटर त्रिज्या वाले 64 गोलियों को पिघलाकर एक बड़ा गोला बनाया गया। बड़े गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
169. दो ठोस गोले के आयतनों का अनुपात 64:27 है। इनके पृष्ठ क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
170. मिट्टी का एक शंकु जिसकी ऊंचाई 24 सेंटीमीटर और आधार की त्रिज्या 6 सेंटीमीटर है जिसे एक बच्चा गोले में परिवर्तित कर देता है। इस गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
❮ Previous
Next ❯
Popular Links
JEE
NEET
NDA
CG Board Question Papers